UPSC क्या है और इसमें कौन-कौन से सब्जेक्ट्स होते हैं?

UPSC exam kya hai in hindi- आइये आज हम आपको बताते हैं कि 2022 में यूपीएससी एग्जाम को क्लियर करके आप कौन-कौन से पद पर जॉब पा सकते है और इसके लिए भर्ती प्रक्रिया क्या होती है एक्साम पैटर्न क्या होता है इन सभी चीजों के बारे में बतायेंगे.

UPSC क्या है (What is UPSC in Hindi)

UPSC का फुल फॉर्म Union Public Service Commission होता है इसे लोक सेवा आयोग भी कहा जाता है ये एक केन्द्रीय संस्था है जो सिविल सर्विस का एग्जाम कराती है इसके द्वारा कुल 24 पदों पर एग्जाम कराया जाता है जिन्हें अलग-अलग तीन सर्विसेज में बांटा गया है.

आल इंडिया  सिविल सर्विस

  1. इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस- IAS
  2. इंडियन पुलिस सर्विस- IPS
  3. इंडियन फारेस्ट सर्विस- IFS

ग्रुप A सिविल सर्विस

  1. इंडियन फॉरेन सर्विस
  2. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस
  3. इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस
  4. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस
  5. इंडियन डिफेन्स अकाउंट सर्विस
  6. इंडियन डिफेन्स एस्टेट सर्विस
  7. इंडियन इनफार्मेशन सर्विस
  8. इंडियन ऑर्डनेन्स फैक्ट्रीज सर्विस
  9. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनेंस सर्विस
  10. इंडियन पोस्टल सर्विस
  11. इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस
  12. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस
  13. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस
  14. इंडियन रिवेन्यू सर्विस
  15. इंडियन ट्रेड सर्विस
  16. इंडियन प्रोटेक्शन फ़ोर्स

ग्रुप B सिविल सर्विस

  1. आर्म्ड फ़ोर्स हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस
  2. डेल्ही. अंडमान एंड निकोबार आइलैंड, लक्षद्वीप, दमन & दिउ एंड दादरा & नगर हवेली पुलिस सर्विस
  3. डेल्ही. अंडमान एंड निकोबार आइलैंड, लक्षद्वीप, दमन & दिउ एंड दादरा & नगर हवेली पुलिस सर्विस
  4. पांडिचेरी सिविल सर्विस
  5. पांडिचेरी पुलिस सर्विस

यूपीएससी के लिए ऐज लिमिट क्या होती है

यूपीएससी एग्जाम देने के लिए कैंडिडेट का किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट होना जरूरी है और इसके लिए जनरल केटेगरी के कैंडिडेट की ऐज 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए, जिसमे ओबीसी केटेगरी के कैंडिडेट को 3 साल और एससी/एसटी केटेगरी के कैंडिडेट को 5 साल की छूट दी जाती है. जनरल केटेगरी के कैंडिडेट 21 से 32 साल के बीच इस एग्जाम को 6 बार, और ओबीसी कैंडिडेट 21 से 35 साल के बीच सिर्फ 9 बार इस एग्जाम को दे सकते हैं एससी/एसटी केटेगरी के कैंडिडेट 21 साल से 37 साल तक जितनी बार चाहे इस एग्जाम को दे सकते है.

यूपीएससी एग्जाम की भर्ती प्रक्रिया क्या होती है

इसमें सबसे पहले प्रिलिमिनरी एग्जाम, फिर मेन (main) एग्जाम और लास्ट में इंटरव्यू लिया जाता है

प्रिलिमिनरी एग्जाम

इसमें 2 पेपर होते हैं पहला जनरल स्टडीज का और दूसरा सिविल सर्विस अप्टिट्यूड टेस्ट का होता है.

जनरल स्टडीज

इसमें 200 नम्बर के 100 प्रश्न होते हैं ये एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होता है और पेपर का समय 2 घंटे का होता है इसमें समायिकी अर्थशास्त्र, सरकारी नीतियाँ और पहलू, संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण और परिस्थितिकी, राजनीति, विज्ञान, भूगोल, आधुनिक इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, कला और संस्कृति और आजादी के बाद का इतिहास आदि सेरेलातेद क्वेश्चन्स पूछे जाते हैं.

सिविल सर्विस अप्टिट्यूड टेस्ट

ये एक क्वालीफाइंग पेपर होता है और इसके नंबर मेरिट लिस्ट में नही जोड़े जाते हैं. इस टेस्ट में 200 नंबर के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं और इस एग्जाम में भी ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन्स होते है और पेपर का समय 2 घंटे होता है. इसमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी, कॉम्प्रेहेंसिव, डिसिशन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सोल्विंग, सामान्य बौद्धिक योग्यता, और लॉजिकल एंड एनालिटिकल एबिलिटी आदि से रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं.

मुख्य परीक्षा

इसमें कुल 9 पेपर होते है और सभी पेपर 3-3 घंटे के होते हैं इसमें लैंग्वेज के 2 पेपर, एस्से, जनरल स्टडीज1, जनरल स्टडीज2, जनरल स्टडीज3, और जनरल स्टडीज 4, और ऑप्शनल पेपर: पेपर1 और पेपर2 होते हैं.

लैंग्वेज: 2 पेपर

इसमें इंग्लिश का पेपर दोनों में कम्पलसरी होता है और दूसरे पेपर में अप कोई भी लैंग्वेज चुन सकते हैं ये दोनों 300-300 नंबर के पपेर होते हैं.

एस्से

ये पेपर 300 नंबर का होता है और पेपर का समय 3 घंटे होता है इसमें साहित्य और संस्कृति, सामाजिक क्षेत्र, राजनैतिक क्षेत्र, विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी, आर्थिक क्षेत्र, कृषि उद्योग एवम् व्यापार, राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, प्राकृतिक आपदा, राष्ट्रीय विकास योजना और परियोजनाओं में से किसी एक पर एस्से लिखना होता है.

जनरल स्टडीज1, जनरल स्टडीज2, और जनरल स्टडीज3

ये सभी एग्जाम 250-250 नंबर के होते हैं और सभी एग्जाम 3-3 घंटे के होते हैं इसमें भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और भारतीय संस्कृति, विश्व भूगोल, भारतीय भूगोल और प्राकृतिक संसाधन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटित वर्तमान घटनाएँ, भारतीय कृषि, व्यापार और वाणिज्य, भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञानं, जीवन शैली और सामाजिक रीति रिवाज से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं.

जनरल स्टडीज 4

इसमें एथिक्स के रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं और ये पेपर 250 नंबर का होता है.

ऑप्शनल पेपर: पेपर1 और पेपर2

ये दोनों पेपर भी 250-250 नम्बर के होते हैं जिसमे कुल 29 सब्जेक्ट्स होते हैं और कैंडिडेट को उस सभी सब्जेक्ट्स में से किसी एक सब्जेक्ट को चुनना होता है और उसी में से उसके सवाल पूछे जाते हैं.

इंटरव्यू

एग्जाम क्लियर (UPSC exam kya hai in hindi) कर लेने के बाद कैंडिडेट को इंटरव्यू लिया जाता है जो 275 नंबर का होता है जिसमे आपके/आपकी पढ़ाई के या फिर किसी दूसरे विषय में सवाल पूछे जा सकते हैं.

यूपीएससी में अप्लाई कैसे करें

यूपीएससी में (UPSC exam kya hai in hindi) अप्लाई करने के लिए आपको upsconline.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा और इस वेबसाइट पर आपको लेटेस्ट वैकेंसीज के बारे में डिटेल में जानकारी मिल जाएगी. वहां से आप वैकेंसी के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ अप्लाई भी कर सकते हैं.

image Credit: Shutterstock

इसे भी पढ़ें?

2021 में कृषि विभाग की टॉप 10 जॉब्स कौन सी है

B.Sc Forestry कोर्स क्या है

आईटी (IT) कोर्स क्या है

2021 में कृषि विभाग की टॉप 10 जॉब्स कौन सी है

Leave a Comment