खो-खो खेल क्या है और कैसे खेला जाता है?

kho kho kya hota hai in hindi- खो-खो एक तरह का सस्ता और आनंदायक खेल है आप में से बहुत से लोग खो-खो खेलना पसंद करते हैं लेकिन उन्हें खो- खो के रूल्स के बारे में नही पता होता है, तो आइये आज हम आपको खो-खो खेलने के बारे में पूरी जानकारी देते हैं जैसे-खो-खो कैसे खेला जाता है? और इसके नियम क्या है?.

खो-खो कैसे खेला जाता है?

खो-खो बहुत ही आनंदायक खेल है इस खेल को आप इनडोर और आउटडोर दोनों में खेल सकते हैं ये खेल दो टीम के बीच खेला जाता है. खो-खो खेलने का ग्राउंड आयताकार होता है इस खेल में मेन्स, वुमेन्स और सब जूनियर के लिए इस ग्राउंड की लम्बाई 27 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होती है और जूनियर के लिए लम्बाई 23 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होती है इस ग्राउंड के किनारे पर एक फ्री जोन होता है जो 16m/1.5m का होता है. इस खेल में हर टीम को विरोधी टीम के खिलाड़ी के छूने के बचना होता है. खो-खो खेलने के लिए कुछ तकनीक और कुशलता जरूरी होती है जैसे- फेक खो, सडेन खो (Sudden Kho), चूसिंग डायरेक्शन, डाइविंग, और पोल डाइविंग आदि. 

खो-खो में कितने खिलाड़ी होते है?

खो-खो खेल में दोनों टीमों (टीम A और टीम B) में 12-12 खिलाड़ी होते हैं जिसमे से 9 खिलाड़ी खेलते है और 3 बैठते हैं इसमें बैठने वाले 9 खिलाड़ियों को चेजर और भागने वाले 3 खिलाड़ियों को रनर कहा जाता है.

खो-खो खेल में तीन केटेगरी होती है पहली सब जूनियर ब्वायज एंड गर्ल्स below 14 इयर्स, दूसरी जूनियर ब्वायज एंड गर्ल्स below 18 इयर्स, और तीसरी होती है सीनियर्स.

खो-खो खेलने के नियम क्या है?

इस खेल में दोनों टीम के कैप्टन के बीच टास्क किया जाता है जीतने वाला सेलेक्ट करता है कि वो रनर बनेगा या चेजर. इस तरह से खेल की शुरूआत होती है बैठने वाले खिलाड़ी बीच में लाइन पर सेंटर पर बैठते हैं एक-दूसरे का फेस विपरीत होता है जैसे एक उत्तर तो दूसरे का दक्षिण. 3 रनर होते हैं और 1 चेजर खड़ा रहता है रनर भागते हैं और चेजर उन्हें टच करने या आउट करने के लिए दौड़ता है. अगर कोई चेजर गलत डायरेक्शन में दौड़ता है या खो नही देता है या खो देने से पहले उठ जाता है तो यह फाउल होता है.

चेजर (kho kho kya hota hai in hindi) सर्किल के बीच के लाइन को नही टच कर सकता हैं या खो देने के बाद वह दूसरी जगह पर नही जा सकता है या खो की जगह पर और कोई वर्ड बोल देता है तो वो आउट हो जाता है चेजर किसी रनर को धक्का नही दे सकता है अगर देता है तो उसे भी फाउल माना जाता है.

Image Credit: Shutterstock

इसे भी पढ़े?

फुटबॉल कैसे खेला जाता है? | फुटबॉल खेलने के नियम क्या है?

हॉकी खेल क्या है? | हॉकी खेलने के रूल्स क्या होते हैं?

Net Worth क्या होता है? | What is Net Worth in hindi

कंप्यूटर साइंस का स्कोप क्या है?

Leave a Comment