ब्लड ग्रुप कितने तरह के होते है? | ब्लड ग्रुप की खोज किसने की?

ब्लड हमारे शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ये हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी भी होता है दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्लड ग्रुप से रिलेटेड पूरी इनफार्मेशन देंगे क्युकी आप में से बहुत से लोगो को इसके बारे में जानकारी नही होगी तो ऐसे कैंडिडेट हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े.

ब्लड ग्रुप की खोज किसने की?

ब्लड ग्रुप की खोज सन् 1900 में कार्ल लैडस्टीनर ने की थी और इसके लिए इन्हें सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था.

ब्लड ग्रुप क्या होता है (What is Blood group in Hindi)

ब्लड हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और इसी के द्वारा हमारे शरीर की सभी क्रियाएं संचालित होती है. अगर किसी व्यक्ति को किसी ब्लड की जरूरत पड़ती है तो सबसे पहले उसका ब्लड ग्रुप चेक किया जाता है उसके बाद उसके ब्लड ग्रुप का ही ब्लड उसे चढ़ाया जाता है. मनुष्य के रक्तों की भिन्नता का प्रमुख कारण लाल रक्त कण (RBC) में पाया जाने वाला ग्लाइको प्रोटीन है जिसे एन्टीजन भी कहा जाता है. अगर किसी व्यक्ति को गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया जाता है तो इससे व्यक्ति की RBC कणिकाएं आपस में चिपक जाती है जिससे रुधिर वाहनियाँ अवरुद्ध हो जाती है और व्यक्ति की मौत हो जाती है.

एन्टीजन दो तरह के होते है-

एन्टीजन A और एन्टीजन B

एन्टीजन या ग्लाइको प्रोटीन की उपस्थिति के बेस पर मनुष्य में 4 तरह के ब्लड ग्रुप होते है A, B, AB, O. ब्लड ग्रुप A का एन्टीजन A, ब्लड ग्रुप B का एन्टीजन B, ब्लड ग्रुप AB का एन्टीजन A और B दोनों होते है और O का कोई एन्टीजन नही होता है. किसी एन्टीजन की अनुपस्थिति में एक विपरीत प्रकार की प्रोटीन रुधिर प्लाज्मा में पाई जाती है जिसको एंटीबॉडी भी कहते हैं.

ब्लड ग्रुप कितने तरह का होता है?

ब्लड ग्रुप मुख्य रूप से 4 प्रकार का होता है A, B, AB, और O. हर ब्लड पॉजिटिव या नेगेटिव होता है और इस प्रकार ब्लड ग्रुप 4 से लेकर 8 हो जाते है.

  1. A+, B+, AB+, O+
  2. A-, B-, AB-, O-

अगर किसी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप A+ है और उसे ब्लड की जरूरत है तो उसे A+ का ही ब्लड चढ़ाया जा सकता है. ब्लड ग्रुप O को सर्वदाता ब्लड ग्रुप भी कहा जाता है क्युकी इसमें कोई एन्टीजन नही होता है. ब्लड ग्रुप AB को सर्वग्राही या सभी से लेने वाला ग्रुप भी कहा जाता है क्युकी इसमें कोई एंटीबॉडी नही पाई जाती है. ब्लड ग्रुप A वाले व्यक्ति अपने ब्लड ग्रुप के व्यक्तियो और AB ब्लड ग्रुप के व्यक्तियों को ब्लड दे सकते हैं. ब्लड ग्रुप B वाले व्यक्ति अपने ब्लड ग्रुप के व्यक्तियो को और AB ब्लड ग्रुप के व्यक्तियों को ब्लड दे सकते हैं.

अन्य पढ़े:

अब फ्री में Twitter नही यूज कर सकेंगे

दांतों में मसाला कैसे भरा जाता है

कैसा भी कमर दर्द मोच और नसों में सूजन को सिर्फ एक बार में जड़ से मिटा देगा ये पत्ता

ज्यादा शराब पीने के नुकसान क्या है?

लड़कियां सिगरेट क्यों पीती है?

Leave a Comment