आखिर भारत में क्यों नही होता ओलंपिक?

आप में से बहुत से स्टूडेंट्स के दिमाग में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर हमारे देश भारत में ओलम्पिक क्यों नही होता है तो आइये आज इस आर्टिकल में हम आपको इससे रिलेटेड पूरी इनफार्मेशन देते है कि आखिर क्या कारण है जो भारत में ओलम्पिक नही कराया जाता है.

आखिर भारत में ओलम्पिक क्यों नही होता है?

ओलम्पिक खेल को ऑर्गनाइज करने के लिए बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है देश में ओलम्पिक होने के शुरू होने बाद उस देश में बहुत ज्यादा मात्रा में टूरिस्ट भी आते है जिससे ज्यादा मात्रा में प्रॉफिट भी होता है लेकिन इस प्रॉफिट और इन्वेस्ट के लिए एक अच्छे एनवायरनमेंट की जरूरत होती है जो इस समय भारत में नही है इसके अलावा भारत में और बहुत सारे स्पोर्ट्स है जो ओलम्पिक में नही खेले जाते हैं और कई खेल ऐसे भी है जो ओलम्पिक में खेले जाते हैं लेकिन भारत में नही खेले जाते हैं और अगर खेला भी जाता है तो बहुत छोटे स्तर पर खेला जाता है. ऐसे में उन स्पोर्ट्स/गेम के लिए स्टेडियम को बनवाना बहुत मुश्किल होता है ऐसा लगभग हर ओलम्पिक में होता है क्युकी हर देश के पास या उसके हर शहर में हर तरह के खेल खेलने के लिए स्टेडियम होना नामुमकिन है तो सबसे पहले उन गेम्स के लिए स्टेडियम बनवाना होता है जिसमे बहुत ही ज्यादा पैसा लगता है और फिर जब ओलम्पिक ख़त्म हो जाते है तो ये स्टेडियम ऐसे ही खाली पड़े रहते हैं.

बाद में ये स्टेडियम किसी काम में भी नही आते है और साथ ही इनकी मेंटेनेंस में पैसे भी खर्च होते रहते हैं, साथ ही ये सुनने में आ रहा है कि अब होने वाले ओलम्पिक में लगभग 20 बिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है वैसे तो भारत के लिए किसी इवेंट पर 15 से 20 बिलियन डॉलर खर्च करना कोई बड़ी बात नही है लेकिन इतना खर्च करने के बाद भी उस देश को कुछ भी रिटर्न नही मिलता है. पहले जो सिटी ओलम्पिक की मेजबानी करती थी वो टीवी राइट्स के द्वारा अरबों की कमी कर लेती थी लेकिन ओलम्पिक कमिटी की हिस्सेदारी के कारण अब ये कमाई लगभग ख़त्म हो गयी है पहले ओलम्पिक कमिटी पूरे मीडिया राइट्स रेवेन्यु का 4% पैसा लेती थी लेकिन ये 4% 2016 के रि-ओलम्पिक में 70% हो गया है जिससे मीडिया राइट्स के द्वारा सिटी की कमाई होना बंद हो गयी और इसी के साथ उनके इनकम का मेन सोर्स उनसे छीन गया है ऐसे में भारत पैसे तो लगा देगी लेकिन बदले में उसे कुछ भी मिलना बहुत मुश्किल हो जायेगा, और इससे देश का काफी नुकसान होगा. भारत 2050 तक खुद को एक विकसित देश बनाना चाहता है वो इतने पैसे बर्बाद नही कर सकता है नही तो उसकी इकॉनमी पर बहुत बुरा असर पड़ेगा.

इसके अलावा जिस सिटी में ओलम्पिक का आयोजन किया जायेगा वहां ओलम्पिक विलेज बनाया जायेगा, और इसके लिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर चाहिए होता है क्युकी वहाँ पर दुनियाभर से लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं इसके पहले रिओ में जो ओलम्पिक खेला गया था उसमे लगभग 10 मिलियन टूरिस्ट आये थे और इन सभी के लिए जिस तरह के वर्ल्ड क्लास होटल चाहिए होते हैं वैसे होटल इंडिया में किसी भी शहर में नही है ओलम्पिक विलेज सिटी के मुख्य एरिया के पास में ही बनाया जाता है जैसे- एअरपोर्ट, मेट्रो. भारत में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तो पहले से ही इतनी जनसँख्या ज्यादा है ऐसे में अगर 10 मिलियन लोग और आ जायेंगे तो क्या हालत हो जाएगी आप जरा सोच कर देखिये. और साथ ही सभी की सुरक्षा के लिए लगभग 50 से 60 हजार पुलिस वालो की जरूरत भी होगी, जो भारत के लिए अभी देना मुश्किल है इसके अलावा सभी चीज़े मॉडर्न होनी चाहिए, जैसे- स्टेडियम, स्पोर्ट्स फैसिलिटी, साथ ही इन सभी की कैपेसिटी भी काफी ज्यादा होनी चाहिए, और इनती कैपेसिटी के स्टेडियम बहुत कम 1 या 2 ही होते है साथ ही बिजली , पानी, फ़ास्ट इन्टरनेट, भी होना चाहिए.

इन सभी चीजों के साथ-साथ ओलम्पिक न होस्ट कर पाने का एक कारण क्रिकेट भी है क्युकी भारत मे लोग क्रिकेट को बहुत पसंद करते है कि इसके अलावा दुसरे खेलो को खेलना और देखना ज्यादा कोई पसंद नही करता है इसीलिए  भारत में स्पोर्ट्स कल्चर की कमी भी देखि जा सकती है इसीलिए भारत की ओलम्पिक कमिटी इंटरनेशनल ओलम्पिक कमिटी के सामने होस्टिंग का एप्लीकेशन भेजने से कतराती है इंडिया में अभी तक सिर्फ जीत गये ओलम्पिक मेडल्स की संख्या सिर्फ 35 है जबकि दुनिया के छोटे बड़े देश भारत से कई गुण ज्यादा मेडल्स जीत चुके है वहां पर स्पोर्ट्स कल्चर भारत की तुलना में ज्यादा विकसित है विदेशो में खेलो को काफी सीरियस लिया जाता है और प्रोफेशनलिजम भी यहाँ से ज्यादा है भारत में ओलम्पिक के अन्य खेलो को लेकर न कोई जागरूकता है और न ही लोग देखना पसंद करते हैं सायद आपको पता होगा साल 2010 में भारत में कॉमन वेल्थ गेम आयोजित किये गये थे इनमे फिक्सिंग हुई और कितना ज्यादा घोटाला हुआ था.

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि अब आपको पता चल गया होगा कि आखिर भारत में ओलम्पिक क्यों आयोजित नही किया जाता है.

इसे भी पढ़े?

खो-खो खेल क्या है और कैसे खेला जाता है?

फुटबॉल कैसे खेला जाता है?

हॉकी खेल क्या है?

कबड्डी क्या है और कैसे खेलते हैं? 

Leave a Comment